हरिद्वार, अगस्त 10 -- महानगर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष निखिल सोदाई ने भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ जटवाड़ा पुल पर मुंडन करवाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए इसको निर्वाचन आयोग और भाजपा की मिलीभगत बताया था। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की इस हरकत के बाद देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान का कहना है कि बाबा साहब ने जो वोट का अधिकार हम लोगों को दिया है उसे आरएसएस और निर्वाचन आयोग खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से वोटो की चोरी कर कर सरकार बनाकर जनता के साथ छल करने का काम कर रही है। इस दौरान कृतिक बिरला, शहजाद कुरेशी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.