देवघर, मार्च 19 -- सारठ। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नरेश कुमार रजक की अगुवाई में दुमका लोकसभा चुनाव को लेकर सारठ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 376 मतदान केन्द्रों के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ मतदान केन्द्रों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों के मार्ग तालिका एवं आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली,फर्नीचर,शौचालय आदि व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। कहा कि मतदान केन्द्रों में यदि कोई सुविधा की कमी है तो उसे पुरा कर लें। इस मौके पर सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह, पालाजोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी आमिर हमजा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी...