देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुपालन में जनपद स्तर से पूर्व में जारी सार्वजनिक सूचना में संशोधन करते हुए जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारिणी जारी की है। निर्देश के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों की तैयारी, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्यवाही 7 जनवरी से 20 फरवरी तक होगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल निर्वाचक सूची में यथास्थान समाहित करने तथा आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों एवं स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी से 16 मार्च तक सं...