मिर्जापुर, फरवरी 14 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को चुनार में नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने निर्यात सुविधा केंद्र को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया। कहाकि इसके चालू हो जाने से जिले के किसान अपना अनाज, फल, सब्जी, मसाले और मत्स्य उत्पादों को सीधे विश्व बाजार तक भेज सकेंगे। निर्यात सुविधा केंद्र से मिर्जापुर के अलावा आस-पास के जिलों के किसानों की आय बढ़ेगी। खासतौर पर विंध्याचल मण्डल के भदोही और सोनभद्र जिले के किसान भी निर्यात सुविधा केंद्र का लाभ उठा सकेंगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि देश का किसान वैश्विक बाजारों से जुड़े। इसी उद्देश्य से एपीडा ने 30 करोड़ रुपये की लागत से इस केंद्र का निर...