मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद में निर्यातक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगने और 5 लाख वसूलने वाले तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने बरेली में दबिश देकर गिरोह के सरगना अनुज कुमार गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। आईटीबीपी में एसआई रह चुका है आरोपी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना की ओर से शनिवार को थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया गया। जिसमें बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर कालोनी निवासी अनुज कुमार गंगवार, कटघर के पीतल नगरी नंद कॉलोनी निवासी शिवकुमार शर्मा और मझोला के आजादनगर गत्ता फैक्ट्री एकता कालोनी में रहने वाले बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी पवन शर्मा को आरोपी बनाया गया है। दर्ज रिपोर्ट में एसएचओ ने बताया कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.