गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र में खुले नाले में गिरकर एक बच्चे की मौत के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। अब सड़क या अन्य निर्माण कार्य में खुदाई करने से पहले कार्यदायी संस्थाओं को पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके साथ ही दुर्घटनाएं रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतनी होगी। शुक्रवार को हुई बैठक में मंडलायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सड़क-नाला और ओवरब्रिज निर्माण कार्यस्थल के पास बैरिकेडिंग मजबूत हो और उस पर रिफ्लैक्टर टेप लगाए जाएं। साथ ही खुले गड्ढों के चारों तरफ बैरिकेंटिंग और रिफ्लेक्टर टेप भी लगा हो। सुरक्षा मानकों को हर हाल में पूरा करना होगा। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को अपने आवास पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.