लखनऊ, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से मंगलवार को श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ किया। उन्होंने मोबाइल हेल्थ यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यूनिट लखनऊ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निर्माण श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इससे उन्हें अस्पतालों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.