इटावा औरैया, नवम्बर 17 -- भरथना। रास्ता तोड़कर घर बनाने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रपटपुरा गांव निवासी सहदेव सिंह ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है। इसमें बताया रविवार दोपहर 12 बजे गांव के ही गौरव कुमार अपने साथियों के साथ रास्ता तोड़कर घर का निर्माण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गौरव व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट, पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.