औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- नवीनगर प्रखंड मुख्यालय से अन्दुआ गांव होते हुए इंटवा रामनगर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही टूटने लगी है। सड़क की लंबाई लगभग पांच किलोमीटर है। निर्माण कार्य पूरा होने के 20 दिनों के भीतर ही सड़क में कई जगह गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं और कालीकरण में गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। यह सड़क अन्दुआ, भूकन बिगहा, सिंदुरिया देवीकांडी, कर्मा, हरदासपुर, मेंहिया, इंटवा, उपाध्याय बिगहा, चंदन बिगहा और रामनगर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ती है। सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है और यह झारखंड के हरिहरगंज को भी जोड़ती है। स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, गणेश पासवान, महेंद्र राम और दिलीप पासवान ने कहा कि सड़क निर्माण हुए अभी 20 दिन भी नहीं हुए कि यह पूरी तरह टूटने लगी है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.