कौशाम्बी, जून 23 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में शनिवार रात विवादित जमीन पर निर्माण कराने का विरोध करने पर पट्टीदारों ने पिता-पुत्र की पिटाई की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आलमचंद निवासी हरिशंकर पुत्र चानका प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात पट्टीदार गांव स्थित विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे अनुज को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह पिता-पुत्र की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। संदीपन घाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी शिवशंकर, सुरजीत, इंद्रजीत व शिवशंकर के दामाद सत्येंद्र निवासी छबीलेपुर थाना पूरामुफ्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.