उन्नाव, फरवरी 1 -- औरास। नाले पर पुल निर्माण कार्य के शुभारंभ में विधायक को न बुलाए जाने पर उन्होने नाराजगी जताई है। कार्यदाई संस्था ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख से भूमि पूजन करा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्र के अदौरा के मजरे गोझीहार से निकला बेता नाले पर लंबे समय ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। जिस पर विधायक बृजेश रावत ने शासन से चार करोड़ 44 लाख रुपये पुल निर्माण के लिए स्वीकृत कराए। पुल निर्माण के साथ ही पीडब्ल्यूडी ने दोनो ओर की एप्रोच डामर युक्त सड़क भी बनाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदाई संस्था ने रविवार को कटरा तरौना निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश सिंह यादव की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कर दिया। जिम्मेदारों ने विधायक बृजेश रावत को आमंत्रित नही किया। शुभारंभ के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने नाराजग...