हल्द्वानी, मार्च 6 -- भीमताल। विधायक रामसिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर से डेहरा, अमिया, जमरानी मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया। वहीं निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता से करने को का। विधायक कैड़ा ने बताया कि अमृतपुर से डेहरा, अमिया, जमरानी मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग में गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका थी। जिसके चलते मोटर मार्ग में डामरीकरण, सुधारीकरण, पुल निर्माण के लिए शासन से 17 करोड़ की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। बताया कि कार्य में कई खामियां मिली हैं, जिन्हें दूर कर कार्य को गुणवत्ता के साथ करने को कहा गया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.