दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सर्वप्रथम आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंताओं तथा जिला योजना पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। योजनावार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष बल दिया। पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वे सभी स्वीकृत पंचायत सरकार भवनों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करायें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। कब्रिस्तान ...