बागेश्वर, फरवरी 5 -- गरुड़। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने गरुड़गंगावार्ड के तहत इंटर कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा पिंक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभासद बबीता नेगी एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल भी मौजूद रहे। अध्यक्ष भावना वर्मा ने संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...