चम्पावत, दिसम्बर 27 -- चम्पावत। पर्यटन और ग्राम्य सचिव धीराज सिंह गब्र्याल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। चम्पावत चाय बागान का शनिवार को पर्यटन सचिव धीराज सिंह गब्र्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत चाय पर्यटन सर्किट विकास कार्यों और कॉटेज का अवलोकन किया। उन्होने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। जिससे पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि 1.98 करोड़ रुपये की योजना से चाय बागान को पर्यटन से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बताया कि योजना के तहत एंट्री प्लाज, चाय अनुभव केंद्र, जंगल ट्रेल्स, कोबल स्ट्र...