देहरादून, फरवरी 7 -- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि सैन्यधाम का निर्माण अब लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के प्रमुख स्मारकों के अध्ययन के बाद इस सैन्यधाम का निर्माण किया गया है। सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर का निर्माण सैन्य धाम में किया गया है। देश के प्रथम सीडीएस स्व...