मऊ, मार्च 3 -- मऊ। दक्षिण टोला महारनिया स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में निर्माणाधीन शिव मंदिर के शिखा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुधाकर महाराज के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिखर का पूजन सकुशल सम्पन्न हुआ। शिव मंदिर शिखर निर्माण समिति के प्रमुख नरेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि मंदिर के शिखर का दर्शन करने मात्र से भगवान का दर्शन का लाभ मिलता है। पुराणों में शिखर दर्शन महत्व बहुत ही फलदायक होता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंदिर समिति के संरक्षक डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया शिखर के दर्शन के लिए ही इसे बहुत ऊंचाई पर लगाया जाता है कि सर्व जन का कल्याण मात्र दर्शन से ही देवता विग्रह के दर्शन का फल प्राप्त होता है। भगवान शिव तीनों लोको के स्वामी है, इसलिए त्रिलोकी की संज्ञा दी गई है। इस अवसर पर कन्हैया गुप्ता, गणेश अग्रव...