शामली, मई 26 -- गत रात्रि बिन मौसम की पहली बरसात में शहर के पुनः निर्माणाधीन आदर्श रेलवे स्टेशन शामली में छतें टपकने लगी। मुख्य गेट से लेकर टिकट खिड़की परिसर में पानी टपकने के कारण लोग टिकट लेने से कतराते दिखे जबकि कुछ यात्रियों ने किसी तरह भीगते हुए टिकट लिया। गत रात आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बेमौसम बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली और मौसम भी खुशगवार हो गया। लेकिन बेमौसम की पहली बारिश में ही शामली आदर्श रेलवे स्टेशन की छत टपकने लगी। जिससे यात्रियों को बरसात में सांसत हुई। छत टपकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत करीब साढ़े 25 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण और उच्चीकरण किया जा रहा है। यह कार्य अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने के लिए रेलवे के आला अफसरों ने कई बार स्टेशन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.