लखनऊ, अप्रैल 24 -- उतरेटिया-बक्कास रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट रखने वाले तीन आरोपितों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने एक निर्माणाधीन मकान से दरवाजा उखाड़ा था। जिसे काटने की नियत से ले जा रहे थे। ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी ने हार्न दिया, जिसके बाद आरोपित दरवाजा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए थे। दरवाजा बेच कर रुपये हासिल करने की थी मंशा इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र के मुताबिक बुधवार को बक्कास से उतरेटिया स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर दरवाजा रखा मिला था। मुकदमा दर्ज करने के साथ सीसी फुटेज खंगाले गए। जिसकी मदद से चौधरीखेड़ा निवासी चेतराम रावत, गुलाब चंद्र और लवकुश रावत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वह निर्माणाधीन मकान से लोहे का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.