बदायूं, अगस्त 11 -- नगर के एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय एक मजदूर करंट लगने से झुलस गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। मकान का निर्माण करा रहे व्यक्ति ने मजदूर का उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया, जिसकी हालत सही है। नगर के बरी बाईपास के समीप निर्माणाधीन मकान में इलाके के गांव डमरूआ निवासी 32 वर्षीय जसवीर पुत्र तेजपाल मजदूरी कर रहा था। काम करते समय सरिया में आए करंट से झुलस गया और गिरने से घायल भी हो गया। जिसका उझानी सीएचसी में उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने पर मजदूर को मकान मालिक ने घर भी भिजवा दिया। करंट से अन्य मजदूर भी घबरा गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.