गिरडीह, नवम्बर 21 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत के ध्वैया गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार को वन विभाग के द्वारा ढाहे जाने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम पहुंची और रामचंद्र महतो के निर्माणाधीन मकान की दीवार को यह कहकर ढाह दिया गया कि वन भूमि में मकान का निर्माण किया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा है उस भूमि पर भुक्तभोगी की तीन पीढ़ी से कब्जा है। ऐसे में बगैर मापी और सूचना के अचानक वन कर्मियों के द्वारा की गई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। इधर वन विभाग ने कहा है कि वन भूमि में मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना पर वन विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक, लि...