कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। बेकनगंज में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। श्रावस्ती के ग्राम गंगापुर निवासी 22 वर्षीय धर्मराज गुप्ता मजदूर थे। परिवार में पिता लालजी, मां कलावती, दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई गुड्डू ने बताया कि आठ माह से धर्मराज बेकनगंज पानी के टंकी के पास स्थित शकील के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान सोमवार शाम को चार मंजिल पर काम करते वक्त अचानक वह फिसल कर पड़ोसी की छत पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर साथियों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि निर्माणाधीन मकान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.