लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। खीरी थाना क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों से नकहा बाजार आ रहे ग्रामीणों की नाव नौव्वापुर निर्माणाधीन पुल से टकरा कर टूट कर पलट गई। नाव में करीब बीस लोग सवार थे। बाकी लोग तो तैर कर बाहर आ गए, लेकिन एक युवक और उसकी बेटी लापता है। उनकी तलाश पानी में शुरू कर दी गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। नकहा के आसपास का इलाका बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। लोग अपने घरों में कैद हैं। शनिवार को नकहा की बाजार लगती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे खीरी थाना क्षेत्र के गांव नौव्वापुर निवासी करीब 20 ग्रामीण नाव से नकहा आ रहे थे। उनकी नाव नौव्वापुर में ही एक निर्माणाधीन पुल से टकरा गई। हादसे में नाव टूट गई। ग्रामीण पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। नाव में सवार 18 लोग तो किसी तरह बाहर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.