एटा, फरवरी 3 -- आगरा रोड पर निर्माणाधीन पुल में कार गिर गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। इतने बड़ा निर्माण कार्य होने के बाद भी सड़क पर रोक के लिए कोई बैरियर नहीं लगाया गया। दोनों ओर से सड़क खाली होने से हादसा हो गया। हादसे के बाद जिम्मेदार मौन है। जबकि सरकार का आदेश है कि निर्माण कार्य के दौरान वहां पर बैरियर बनाया जाना जरुरी है। मंगलवार की रात कार में सवार दो युवक ग्वालियर से रुड़की के लिए जा रहे थे। रात करीब एक बजे कार ईशन नदी पर निर्माणाधीन पुल में चली गई। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। कार आधी लटक रही थी। एक हिस्सा पूरा नीचे चला गया। हादसा होते ही दशहत में आए दोनों युवक बाहर निकल गए। दोनों के कोई अधिक चोटें नहीं आई। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ...