गोरखपुर, नवम्बर 13 -- जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद पिपराइच क्षेत्र के कोनी गांव में बुधवार को निर्माणाधीन पीएसी महिला बटालियन एवं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर के भवनों और भौतिक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एडीजी जोन मुथा अशोक जैन और डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और कार्य की गति का विस्तार से जायजा लिया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देगी। महिला बटालियन की स्थापना से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, वहीं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बनने से प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक होगी। उन्होंने कहा कि यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.