आगरा, फरवरी 13 -- थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के सिढ़पुरा-अमांपुर रोड पर दहेली बुजुर्ग के पास गुरुवार देर रात को एक निर्माणाधीन नाले के पुल के खोदे गए हिस्से में अनियंत्रित होकर बारात की बस घुस गई। इससे बारातियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस दुर्घटना में कुछ बाराती घायल हो गए। घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बस सिकंद्राराऊ क्षेत्र से अमांपुर क्षेत्र की ओर बारात लेकर जा रही थी। देर रात करीब साढ़े नौ बजे बारात की बस दहेली बुजुर्ग गांव के पास से होकर जा रही थी, तभी अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नाले के लिए को खोदी गई खाई नुमा जमीन में जा घुसी। जैसे तैसे चालक ने बस को कंट्रोल किया। जिससे बस पलटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.