गुड़गांव, मार्च 8 -- फरीदाबाद। तिगांव रोड पर एक निर्माणाधीन नहर पुलिया के पास गुरुवार देर रात खुले रजवाहे में गिरने से दो बच्चों मौत हो गई। बच्चों की पहचान आठ वर्षीय साक्षी और चार वर्षीय निखिल के रूप में हुई है। दोनों माता-पिता और तीसरी बहन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पर अंधेरा होने के चलते सभी बाइक समेत नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने माता-पिता और तीसरी बहन को बचा लिया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दाताराम अपने परिवार के साथ सेक्टर-25 में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार शाम वह अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चे आठ वर्षीय साक्षी, छह वर्षीय मिनाक्षी और चार वर्षीय बेटा निखिल के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने तिगांव गए थे। रात करीब दस बजे सभी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह तिगांव रोड मिर्जापुर के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.