लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में नरेगा से बन रहे कूप के धंस जाने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गयी। नीचे बगडू निवासी सुनील उरांव का सिंचाई कूप नरेगा से बन रहा है। जिसमें बुधवार सुबह छह बजे से ही सात मजदूर काम कर रहे थे। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। स्थानीय निवासी 55 वर्षीय चंद्रप्रकाश उरांव कुएं में अन्य मजदूरों के साथ नीचे उतरकर काम कर रहा था। कयास लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से निर्माणाधीन कूप के चारों ओर की मिटटी ढीली और कमजोर पड़ गयी। दबाव नहीं झेल पाने के कारण निर्माणाधीन कूप ध्वस्त हो गया। मलबे में दबे चंद्रप्रकाश को अन्य मजदूरों ने ही मलबा हटाकर बाहर निकाला। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मजदूर की मृत्यु की पुष्टि कर दी। घटना के बाद पीड़ित मजदूर परिवारों का रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.