श्रावस्ती, मार्च 7 -- श्रावस्ती। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने शुक्रवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी के साथ नगर पालिका भिनगा वार्ड संख्या 14 केशव नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा व अधिशासी अभियंता जल निगम को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना से जो भी पानी की टंकियां निर्माणाधीन है। उनकी निरंन्तर मॉनीटरिंग की जाए और समय सीमा के तहत कार्य को पूरा कराया जाय। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, ईओ डा. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.