देवघर, अप्रैल 17 -- मधुपुर प्रतिनिधि आसनसोल रेल मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार प्रेम बुधवार को विशेष सैलून से मधुपुर पहुंचे। यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। निर्माणाधीन क्रेन शेड का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और कार्यों में तेजी लाने की बात कही। संवेदक व संबंधित अधिकारियों को 90 दिनों में क्रेन शेड पूरा करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात बावन बीघा अवस्थित निर्माणाधीन वॉशिंट पिट का भी जायजा लिया। एडीआरएम ने वॉशिंग पिट घूमकर बारिकी से निर्माण कार्यों को देखा तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन बुकिंग कार्यालय जल्द पूरा करने कहा। साथ ही स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया तथा यात्री सुविधा में लापरवाही नहीं करने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.