सहारनपुर, फरवरी 9 -- सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पोषण अभियान के तहत जिला पोषण समिति एवं डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेंस प्लान कमेटी की बैठक आयोजित की गई। डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए हैं कि जिले में निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य मार्च माह के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग को निर्माणाधीन केंद्रों को समय पर पूर्ण कराने तथा जिन केंद्रों पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, उन्हें इसी सप्ताह पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्मार्ट एलईडी लगे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों को प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.