मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर स्थित प्रभात नगर के निर्माणाधीन अपार्टमेंट से लोहा चोरी के आरोप में एक शातिर को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन कुमार भगवानपुर स्थित एक निजी अस्पताल के समीप का रहने वाला है। करजा थाने के पकड़ी पकोही निवासी जितेंद्र कुमार ने सदर थाने में चोरी की शिकायत की थी। पुलिस को बताया था कि 50 हजार रुपए का लोहे का रॉड उसके पास से बरामद हुआ था। जितेंद्र की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दूसरी जगह गार्ड का काम करता था। पूर्व में भी वह सदर थाने से चोरी के मामले में तीन बार जेल जा चुका है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.