काशीपुर, जून 23 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन 70 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर फिनिशिंग का कार्य करते समय पैर फिसलने से नीचे गिरकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यूपी के जिला बरेली के गांव परा बहुद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय वीरपाल पुत्र स्व. पप्पू राज-मिस्त्री का काम करता था। वह अपने पांच भाइयों के साथ जल जीवन मिशन योजना के तहत कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य में काम रहा था। सोमवार को दोपहर 12 बजे आठ लोग लगभग 70 फिट ऊंचे पानी टैंक के छत का प्लास्टर के कार्य में लगे थे। जबकि वीरपाल टैंक की छत पर चढ़कर उसकी फिनिशिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह टैंक की छत से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.