उन्नाव, फरवरी 17 -- बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव के रहने वाले सोनू कुमार अवस्थी पुत्र सुरेंद्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सजा काट रहे अपराधी चंद्र कुमार अवस्थी के ऊपर जेल के भीतर से जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसके पिता, चाचा तथा चाचा के दोस्त की हत्या करने वाले चंद्र कुमार अवस्थी निवासी गढ़ेवा इस समय हत्या के मामले में जेल में बंद है। मेरे से गढ़ेवा गांव में घर निर्माण कराए जाने की सूचना पर जेल के अंदर से चंद्र कुमार अवस्थी ने अपने बेटे पीयूष के माध्यम से 11 फरवरी को अपने हस्ताक्षर से मोबाइल पर चिट्ठी भेजकर निर्माण कार्य रोकने को कहा है। चंद्र कुमार ने चिट्ठी में कार्य न रोकने पर जेल से निकलने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने बारा सगवर थाने में भी प्रार्थना प...