रांची, दिसम्बर 25 -- कांके, प्रतिनिधि। आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के तत्वावधान में कांके विधानसभा के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती शोबा गांव स्थित संत कबीर प्रेम धाम सेवा आश्रम में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आश्रम के बच्चों के बीच कंबल बांटे गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलकर गरीब और अनाथ बच्चों की मदद करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो, सचिव संजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अजित कुमार तथा सेवा आश्रम के अध्यक्ष सचीन्द्र महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...