रांची, सितम्बर 28 -- रातू, प्रतिनिधि। सहज योग केन्द्र मनातू रांची निर्मल धाम में नवरात्र पर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः सवा सात बजे से मां की विशेष पूजा आयोजित की जा रही है जो विजयादशमी तक निरंतर चलेगी। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा अत्यंत धूमधाम और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। साधकों ने आज्ञा चक्र को पार किया। कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिससे पूरा परिसर दिव्य ऊर्जा से भर उठा। भजनों की आवाज से वातावरण भक्तिमय हो गया। इन गीतों ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया और मां की शक्ति का सजीव अनुभव कराया। पूजा के बाद आरती का आयोजन हुआ, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.