सहरसा, अप्रैल 21 -- पतरघट। गोलमा निवासी निर्मल साह की बीते दिनों हत्या कर दी गयी थी। रविवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव उनके आवास पहुंचकर कर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि लोकसभा का सत्र चलने के कारण वे दिल्ली में थें। सहरसा आते ही उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचा। उन्होंने परिजनों सहित ग्रामीणों से कहा इस संबंध में उनकी बातें पुलिस पदाधिकारी से हुई है। पुलिस हत्या की घटना का उदभेदन के करीब पहुंच चुकी है। जल्द खुलासा किया जाएगा। मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष देवेन्द्र देव, अमर यादव, विनय यादव, जवाहर यादव, कुंवर रंजीत सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णदेव पंडित, प्र.अध्यक्ष राजकुमार साह, धनश्याम झा, रामकृष्ण यादव, सत्येन्द्र सिंह गोपाल, अन...