सुपौल, फरवरी 23 -- निर्मली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड 7 से उमा मंडल, लाल बाबू कामत और ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार किया गया। सभी मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना क्षेत्र के कुसमाही गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। इसके अलावा, बैरियर चौक से भी एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ मधुबनी जिले के नरहैया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी दीप सागर राम है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार शराब तस्कर और पियक्कड़ों...