रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज, रांची में दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत बुधवार को हुई। इसमें रांची विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों से कुल 39 खिलाड़ियों (14 महिला व 25 पुरुष प्रतिभागी) ने हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डीके सिंह, रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साहू, निर्मला कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, उप प्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा व आयोजन सचिव डॉ सोनी परवीन ने की। कुलपति प्रो डीके सिंह ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानव की बौद्धिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक और कौशल क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के साप्ताहिक कार्यक्रम में खेलों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.