रांची, नवम्बर 22 -- रांची। मोरहाबादी स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस योग प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य विजय कुमार शर्मा कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि यह मन को एकाग्र और व्यक्तित्व को संतुलित बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है। सचिव सीमा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता उत्पन्न करती हैं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...