हरदोई, फरवरी 8 -- हरदोई, संवाददाता। जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों ने स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सभा में सामूहिक स्वर गूंजा "चरैवेति चरैवेति ही मंत्र है अपना।" पूर्व जिलाधिकारी ए.के. सिंह राठौर ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी के व्यक्तित्व को शब्दों में समेटना कठिन है। उन्होंने अपने प्रयासों से हरदोई में साइंस एक्सप्रेस का तीन दिन ठहराव कराकर रिकॉर्ड बनवाया। पूर्व सांसद डॉ.अशोक वाजपेयी ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी निर्भीक, ईमानदार और निष्ठावान थे। पूर्व गृह सचिव मणिप्रसाद मिश्र ने कहा कि उनका व्यक्तित्व अत्यंत व्यापक था और यदि उन्हें और अवसर मिलता तो वे देश-दुनिया को प्रभावित कर सकते थे। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने कहा कि...