लोहरदगा, फरवरी 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 अंतर्गत नगर परिषद में होनेवाले निर्वाचन कार्य हेतु प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारियों, सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक निर्वाचन की तरह यह नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही के लिए जगह नहीं है। मतदान 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होना है। इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद और चौकन्ने रहेंगे। मतदान सभी मतदान केंद्रों में निर्धारित समय में निर्बाध रूप से होना ...