पटना, मई 4 -- ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंत्री ने पेसू के अधिकारियों को कहा है कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए तत्परता से कार्य करें। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर रविवार को बिजली कंपनी के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पेसू क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और शटडाउन की समीक्षा की गई। मौके पर सीएमडी ने कहा कि आवश्यकतानुसार ही परियोजनाओं के कार्यान्वयन और दैनिक अनुरक्षण कार्य के लिए समीक्षा कर न्यूनतम समय के लिए ही शटडाउन किया जाए। परियोजना और रखरखाव कार्य के लिए जो शटडाउन जरूरी हो, उसकी पहले से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.