पीलीभीत, फरवरी 7 -- गरमी में बिजली की आपूर्ति में तेज हवाएं अवरोध न बने। इसके लिए बिजली विभाग की अगुवाई में कर्मियों ने पेड़ों की छटाई का काम शुरू करा दिया। बिजली के तारों पर आ रही टहनियों को हटाया गया ताकि निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। शहर समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को लेकर ट्रिपिंग और फाल्ट बड़ी समस्या रहते हैं। इसी क्रम में कई बार तेज हवाओं से भी आपूर्ति ट्रिप होती है। इसी बात को ध्यान में रख कर बिजली विभाग ने ट्र्रिपिंग आदि को रोकने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है। यह काम पिछले साल भी फरवरी और मार्च में किया गया था। इस बार भी यह किया जा रहा है। बताया गया है कि कई कई टीमों को लगा कर पेडों की टहनियों को छांटा जा रहा है। जिससे हवाएं आदि चलें तो आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि फाल्ट को तत्काल अटैंड किया जा ...