रामगढ़, दिसम्बर 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग सचिव झारखंड सरकार सचिव मनोज कुमार ने पिछले माह सभी जिला को एक आदेश जारी किया था। इसमें जिला स्तर से मिंक कंबल का क्रय कर 15 दिसंबर तक वितरण सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। खास कर गुणवत्ता की विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। रामगढ़ जिला में करीब 26 हजार 486 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद चार दिनों बाद भी कंबल वितरण पूर्ण तो दूर कंबल की खरीदारी भी सुनिश्चित नहीं हो सकी है। अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही चल रहा है। जिस कारण जरुरतमंदों को काफी परेशानी हो रही है। ठंड के दौरान वृद्धों के सिसकते हाथ कंबल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनके पास कंबल लेकर कोई भी जिला का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। - पिछले वर्ष 30 हजार ...