बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें उर्वरक के निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचे जाने का मामला जोरदार ढंग से उठाया गया। माकपा नेता राम किशोर राय ने कहा कि किसान रबी की खेती के लिए यूरिया व डीएपी खरीद कर रहे हैं। इसमें खाद बिक्रेता 266 रुपए वाला यूरिया 320 में खुलेआम बेच रहा है। वहीं, 1350 रुपए वाला डीएपी 1600 रुपए प्रति बैग बेचा जा रहा है। इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इसके कारण दुकानदार मनमानी दर पर खाद बेच रहा है। जबकि, बाजार में सभी तरह की रासायनिक खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इस तरह की धांधली से किसान परेशान हैं। अधिक दाम के बावजूद किसान खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। समय पर खेती नहीं करने से ऊपज में कमी आ सकती है। कृषि विभाग के अधिकारी खाद की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.