चतरा, फरवरी 13 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि इटखोरी राजकीय महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है । महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने चतरा जिला उपायुक्त रमेश घोलप, एसपी विकास कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम आज भद्रकाली मन्दिर पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने महोत्सव स्थल, कंट्रोल रूम, सेमिनार स्थल, शौचालय, नए डाक बंगला परिसर समेत स्थलों का दौरा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्दी अपने-अपने कार्यों को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने कलाकार के रहने की व्यवस्था की जानकारी , मंच के तैयारी की जानकारी , शौचालय , पेयजल , बिजली आपूर्ति , एलईडी , समेत अन्य व्यवस्था की जानकारी लिया । उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पूर्व महोत्सव की सारी तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी । महोत्सव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.