चतरा, मार्च 18 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखण्ड में वित्तिय वर्ष 2024 /25 में 1909 पीएम आवास का लक्ष्य रखा गया है । फिलहाल 851 आवास पूर्ण किया गया है। उक्त मामले में बीडीओ सोमनाथ वँकिरा ने कहा कि सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। सर्वे करने में कई प्रकिया से गुजरना पड़ता है । उन्होंने कहा कि अबुवा आवास से योग्य वंचित लाभुकों को पीएम आवास देने का लक्ष्य है । जिनका अबुवा आवास की सूची है उन लाभुकों का भी पीएम आवास के लिए सर्वे किया जा रहा है ताकि योग्य लाभुक किसी भी हाल में आवास से वंचित न रहे । इस कार्य मे सभी पंचायत के पंचायत सचिव समेत अन्य कर्मी लगे हुए है ताकि समय से लक्ष्य को पूरा कर लिया जाये। बीडीओ सोमनाथ कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार से पीएम आवास की जानकारी ले रहे है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.