मथुरा, जनवरी 29 -- मांट। एसडीएम रितु सिरोही ने कहा है कि एसआईआर में मैपिंग से रह गए सभी मतदाताओं की मैपिंग निर्धारित समयावधि में पूरी हो जाएगी, ऐसा विश्वास है। ब्लाक, व तहसील में इन दिनों एस आई आर में मैपिंग से वंचित रह गए मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज के साथ विभिन्न अधिकारियों द्वारा नोटिस भेज कर बुलाया जा रहा है। एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को मांट राजा व मांट मुला के विभिन्न बूथों से जुड़े मतदाताओं को नोटिस भेज कर बुलाया गया था, एसडीएम ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्क़त महिला मतदाताओं के साथ हो रही है, क्यों कि वह मायके की सूचना उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। एसडीएम रितु सिरोही ने तहसील क्षेत्र के मैपिंग से वंचित सभी मतदाताओं से अपील की है कि अतिशीघ्र जरूरी दस्तावेज के साथ संबंधित सुनवाई अधिकारी के समक्ष पेश हों, वहीं उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि...