गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय की ओर संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की और से बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 98.30 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025 के लिए निर्धारित 1727.60 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1698.32 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। उपायुक्त ने शेष राजस्व की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत जिले के 11 मार्गों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इन मार्गों पर बसों ...